संजय दादा गरुड़ के जन्मदिन के अवसर पर 2500 परिवारों को राशन का वितरण

448

सवांददाता शेंदुरनी, ​​ता जामनेर, 25 अप्रेल 2020…
जामनेर तालुका राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता संजय दादा गरुड़ के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं की मदद से, 2500 जरूरतमंद परिवारों को घरेलू किराणा सामान दिया गया।
26 अप्रैल 2020 को संजय दादा गरुड इनका जन्मदिन है। इसबार संजय दादा गरुड ने अपील की थी, कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण गरीब लोगों परेशान है उनका जीना मुश्किल हो गया है। इसलिए, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों ने आवश्यक वस्तुओं को इकट्ठा करके उन्हें 26 अप्रैल को शेंदुरनी नाचनखेड़ा गट में जरूरतमंदों लोगो को सामान बांटे जायेगा..
चाय पाउडर, हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक, तुवर दाल, चावल, गेहूं, तेल, सैनिटाइजर, शर्बत, आदी सामान घर पर वितरित किए जाएंगे। इसके लिए आचार्य गजाननराव गरुड़ पतसस्था , शेंदुरनी नगर एकता गणेश मित्र मंडल, सखी महिला मंडल, त्रिविक्रम महिला डेअरी, संजयदादा गरुड़, प्रफुल्ल शेठ लोढ़ा, पंडितदादा गरुड़, सुधाकर बारी, किशोर पाटिल, शांताराम गुजर और अन्य कार्यकर्ताओं की मदद से सामग्री एकत्र की गई है।          जरूरतमंदों की मदद यह मेरा सौभाग्य है – संजय दादा गरुड़   हर साल 26 अप्रैल को, आप सभी, प्यारे दोस्तों और परिवार, मेरे जन्मदिन को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं।आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से, मैं अपने परिवार से सेवा का संकल्प लेकर आज तक जनसेवा करते रहा हु ओर आगे भी जनता की सेवा करता रहूंगा। लेकिन इस साल, देश और दुनिया भर में कोरोना के संकट के कारण देश को तालाबंदी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आप अपने घर पे रहे सुरक्षित रहे.. सोशल मिडिया             के जरिये शुभकामनायें दिजीए… !